Posts

Showing posts from October, 2019

2022 का भारत संभावनाएं और चुनौतियां

वर्ष 2022 के भारत की संकल्पना एक ऐसे भारत के रूप में की जा सकती है जहां कोई भी भारतवासी रोगी ना हो ,खुश हो ,संतुष्ट हो ,भ्रष्टाचार से मुक्त हो , आतंकवाद के भय से आजाद हो | वास्तव में हमारे देश की प्रगति हमारे स्वास्थ्य मानसिक संतुलन तथा खुशहाली पर निर्भर है | जिसके लिए देश निरंतर प्रयासरत् है |2019 का भारत 1950 के भारत से बहुत भिन्न प्रतीत होता है ,आज देश ने कृषि क्षेत्र में बहुत अच्छी प्रगति की है कृषि के अतिरिक्त जीवन के अन्य क्षेत्रों को भी नियोजन से लाभ पहुंचा है |शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है | स्कूलों कालेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या काफी बढ़ गई है | साक्षरता का प्रतिशत भी काफी बढ़ गया है | चिकित्सकीय सुविधाएं भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गई हैं | औद्योगिकरण के कारण भारत अनेक चीजों के बारे में आत्मनिर्भर होता जा रहा है | बहुत सी बहुउद्देशीय परियोजनाओं की स्थापना भारत के लिए वरदान साबित हुई है वाहन और यातायात के साधनों में क्रांति आई है जो यात्रा दिनों और महीनों में पूरी होती थी , आज मिंटो और घंटों में पूरी हो जाती है इन्हीं सब कारणों से भारत ने अपने को विकसित की ...